गुरुजी दरश बिना जियरा मोरा तरसे,
गुरुजी मेरे नैनन मे जल बरसे।।
मै पापन अब उनकी दासी,
केसे करे प्रभु निज कि दासी,
काया कपत हे तेरे डर से,
गुरुजी दरश बिना जियरा मोरा तरसे।।
पतीत उदाहरण नाम तुम्हारा,
दिजे गुरुजी मुझको सहारा,
देखो दया ओर प्रेम नजर से,
गुरुजी दरश बिना जियरा मोरा तरसे।।
तुम बिन ओर ना पालक मेरा,
ब्रम्हानन्द भरोसा तेरा,
विनती करत हु तेरे दर पे,
गुरुजी दरश बिना जियरा मोरा तरसे।।
Comments
Post a Comment